कपड़ा दुकान में चोरी

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत मेमोरी तिराहा व्हीकल मोड़ में चोरों ने एक कपड़ा दुकान में धावा बोलते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया।पुलिस के मुताबिक रामेश्वर प्रसाद अहिरवार 60 वर्ष निवासी नई बस्ती संस्कार मीडिया के पीछे रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मेमोरी तिराहा व्हीकल मोड़ में कपड़े सिलाई की दुकान चलाता है, दुकान लोहे की टपरा वाली है जिसमे लोहे का शटर लगा हुआ है, दुकान को व्हीकल फैक्ट्री से परमिट प्राप्त है।

गुरूवार शाम लगभग 7 बजे अपनी दुकान मे ताला लगा कर घर चला गया था। शुक्रवार सुबह लगभग 11/30 बजे घर से दुकान खोलने आया, देखा उसकी दुकान की शटर में ताला नहीं लगा था, शटर खोल कर देखा दुकान मे रखी उसकी उपयोग करने वाली सिलाई मशीन एवं सिलाई के लिये रखे कपड़े, गमछे कुल कीमती लगभग 10,000 रुपये का कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया।

Next Post

थाने में युवक की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में मौत

Sat Jun 7 , 2025
जबलपुर: रांझी थाने में बयान देने पहुंंचे एक युवक की अचानक तबियत बिगड़ गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।सूत्रों के मुताबिक नरसिंह नगर निवासी मनोज दुबे मकान को गिरवी रखने के बाद बैंक से ऋण लिया था, इसके बाद मकान को बेच […]

You May Like