
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा ग्वालियर के इतिहास में पहली बार भगवान श्रीपरशुराम जन्मोत्सव सप्ताह का शुभारंभ आज सप्त ऋषि अमृत कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कश्मीरी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डॉ ओ.एन.कौल, डॉ अशोक मिश्रा, एडवोकेट अनिल मिश्रा, प्रकाश नारायण शर्मा, अखिलेश पांडे, सुनील पटेरिया, संयुक्त अध्यक्ष श्याम बाबू शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश शर्मा केदारपुर, युवा मुख्य संयोजक जितेन्द्र खेमरिया, युवा संयोजक आयुश शर्मा, अवनीश शर्मा, संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज ने भगवान परशुराम का पूजन किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि भगवान परशुराम ने सभी को अपना आशीर्वाद दिया। सभी ने उनसे प्रार्थना की कि 20 अप्रैल को सुबह 8 30 बजे श्रीराम मंदिर फालका बाजार से भगवान श्री परशुराम पालकी शोभा यात्रा सफल हो एवं ग्वालियर ही नहीं, देशवासियों के सुख, समृद्धि, और शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए कामना की।
जमदारा में ब्रह्म मातृशक्ति सम्मान से सम्मानित होने वालों में विमला मौसी, सुधा दीक्षित, संगीता शर्मा, रेनू शर्मा, रचना गौड, अंजू दीक्षित, आशा त्रिपाठी, संध्या तिवारी, शशि गोस्वामी, माया भारद्वाज, रेखा शर्मा, अनिता योगेंद्र दीक्षित, किरण त्रिवेदी, मंजू मिश्रा, मीनू द्विवेदी, किरण मिश्रा, मनोरमा दुबे, कल्पना दीक्षित, माया शर्मा, प्रीति शर्मा, प्रतिभा शर्मा, अल्का मिश्रा, विजय लक्ष्मी भारद्वाज, अनिशा भारद्वाज को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, भगवान श्री परशुराम जी का चित्र संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज, यात्रा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश शर्मा केदारपुर, स्वागताध्यक्ष एच बी शर्मा,श्रीमती सुधा दीक्षित, अनिता रिछारिया स्वागत मंत्री कृष्ण बिहारी दुबे, योगेंद्र दीक्षित, अशोक कुमार शर्मा ने किया।
कल 15 अप्रैल को सायंकाल 5 बजे, सनातन धर्म मंदिर स्थित चक्रधर सभागार में चतुर्थ ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन का श्री गणेश पूजन पीली चिट्ठी लेखन समारोह होगा जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती उमा – बी.एल.शर्मा, पूर्व संभागीय आयुक्त, विशिष्ट अतिथि विनोद भार्गव, ज्वाइंट कमिश्नर, परिवहन, अनीता रिछारिया होंगे।
