ऑनलाइन गेमिंग कानून बनने से इस क्षेत्र का स्वस्थ विकास होगा: मोदी

नई दिल्ली 20 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ऑनलाइन गेमिंग विधेयक के लागू होने पर देश में ई स्पोर्ट्स और सोशल गेमिंग को बढ़ावा मिलेगा तथा आनलाइन-गेमिंग के हानिकारक प्रभावों से बचाव होगा।

इस विधेयक के गुरुवार को राज्यसभा में पारित किए जाने के साथ इसे संसद के दोनों सदनों की स्वीकृति मिल चुकी है।

श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा “ संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित यह विधेयक भारत को गेमिंग, नवाचार और रचनात्मकता का केंद्र बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह विधेयक ई-स्पोर्ट्स और ऑनलाइन सोशल गेम्स को प्रोत्साहित करेगा। साथ ही, यह हमारे समाज को ऑनलाइन मनी गेम्स के हानिकारक प्रभावों से भी बचाएगा।

Next Post

भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया : अखिलेश

Thu Aug 21 , 2025
लखनऊ 21 अगस्त (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है। जिसके कारण लोगों की जान भी चली जा रही है। श्री यादव ने कहा कि राजधानी लखनऊ […]

You May Like