राष्ट्रीय रेसलिंग में राजदीप ने जीता कांस्य पदक

सीहोर। उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित नेशनल ग्रैप्लिंग रेसलिंग चैंपियनशिप में राजदीप यादव ने सीनियर वर्ग के 130 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है. जहां राजदीप ने दमदार प्रदर्शन से पदक अपने नाम किया. राजदीप ने आगामी एशियाई चैंपियनशिप के लिए भी अपना स्थान सुनिश्चित किया है. राजदीप विजेता रेसलर राजपाल यादव, मुकेश यादव पहलवान के भतीजे एवं मोहन यादव पहलवान के सुपुत्र हंै. इनकी उपलब्धि पर सतीश राठौर,रूद्रप्रकाश राठौर, राजाराम बड़े भाई, विवेक राठौर, नपाध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, गोपाल यादव पहलवान, हरीश राठौर, राजू जायसवाल, राकेश शुक्ला, मनोज यादव, मनोज कुशवाह, कमलेश यादव, हेमन्त दरबार, माधव यादव, विष्णु सम्राट, प्रदीप चौहान, पप्पु यादव, पप्पु धाड़ी, दिनेश यादव आदि ने बधाई दी है.

 

Next Post

हाइवे और सडक़ो पर बैठ रहे गौवंश सबसे बड़ी समस्या

Mon Aug 24 , 2026
रीवा: बाढ़ आपदा के बाद अब सबसे बड़ी समस्या हाइवे एवं सडक़ो में बैठ रहे गौवंश है. जलभराव के बाद सबसे बड़ी समस्या सडक़ों पर बैठ रहे गौवंश है. बारिश के चलते पानी भर जाने से गौवंश सडक़ों पर आराम फरमा रहे है.हाइवे एवं शहर की माडल सडक़ पर गौवंश […]

You May Like