इंदौर में मंडियों में प्रवेश पर्ची के लिए आधार नंबर अनिवार्य

इंदौर। कृषि उपज मंडी समिति इंदौर ने किसानों के लिए मंडी व्यवस्था में एक नया नियम लागू किया है। अब लक्ष्मीबाई नगर मंडी प्रांगण, संयोगितागंज मंडी प्रांगण और देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी मंडी में अपनी कृषि उपज बेचने के लिए आने वाले सभी किसानों को प्रवेश पर्ची बनवाते समय मोबाइल नंबर के साथ आधार नंबर देना अनिवार्य होगा। यह व्यवस्था प्रदेश स्तर पर लागू की गई है, जिसका उद्देश्य मंडी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और सटीक रिकॉर्ड सुनिश्चित करना है। नए नियम के तहत बिना आधार नंबर के प्रवेश पर्ची जारी नहीं की जाएगी, जिससे किसानों को पहले से आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी गई है।

Next Post

यूसीसी से आदिवासी पहचान और परंपराओं को खतरा, थोपना गलत: उमंग सिंघार

Sat Apr 11 , 2026
भोपाल। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रस्तावित यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि इसका लागू होना आदिवासी समुदायों की पहचान, परंपराओं और संवैधानिक अधिकारों के लिए खतरा बन सकता है। सिंघार ने कहा कि भारत की ताकत उसकी विविधता में निहित है, […]

You May Like