पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की पत्नी सुभद्रा वर्मा का अंतिम संस्कार, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

इंदौर। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती सुभद्रा वर्मा का सोमवार को इंदौर के रीजनल पार्क मुक्तिधाम (पिपलिया पाला) में अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र पवन वर्मा ने मुखाग्नि देकर मां को अंतिम विदाई दी। इस दौरान वर्मा परिवार के सभी सदस्यों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अंतिम यात्रा में इंदौर, देवास, उज्जैन, धार और भोपाल सहित कई जिलों से बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक शामिल हुए। मध्यप्रदेश शासन के मंत्री तुलसीराम सिलावट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधायक पंकज उपाध्याय, महेंद्र हार्डिया, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

अंतिम यात्रा में शामिल लोगों ने नम आंखों से दिवंगत सुभद्रा वर्मा को याद करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Next Post

ताप्ती तट से शोभायात्रा निकाली जौलखेड़ा मे होंगी,अमरेश्वर महादेव की स्थापना 

Mon Mar 16 , 2026
मुलताई। क्षेत्र के ग्राम जौलखेड़ा मे स्थित ऐतिहासिक उदासीन आश्रम राधाकृष्ण मठ से शोभायात्रा निकाली गईं, जो ताप्ती तट पहुंची। 16 मार्च से 27 मार्च तक जौलखेड़ा मे धार्मिक आयोजन के अमरेश्वर शिवलिंग की स्थापना की जाएगी। इस दौरान श्री शतचंडी एकादश कुंडात्मक महायज्ञ, श्रीराम कथा, श्री अमरेश्वर (नर्मदेश्वर) शिवलिंग […]

You May Like