
जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा इंदौर, उज्जैन एवं रीवा बुनियादी प्रशिक्षण के लिए जा रहे 46 नव आरक्षकों को ब्रीफ किया।
समझाईश दी गयी कि प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों द्वारा सिखायी हुई बाते आपके लिये नीव का पत्थर साबित होंगी जो कि आपके भविष्य में हमेशा काम आयेगी, इसलिये ट्रेनिंग में मन लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर अच्छे से अपनी ट्रेनिंग को पूरा करें। ट्रेनिंग के दौरान अनुशासन एवं नियमों का शतप्रतिशत पालन करे ।
