मीनाक्षी गोयल टर्बो परर्फोमेंस अवार्ड से सम्मानित

ग्वालियर। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233-ई1 द्वारा सर्वोत्तम पुरस्कार समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मीनाक्षी गोयल (रीजन चेयरपर्सन) को उनकी विशिष्ट सेवा भावना, कार्यकुशलता एवं नेतृत्व के लिए टर्बो परर्फोमेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने कार्यकाल में सामाजिक सेवाओं के विविध प्रकल्पों को संचालित किया, जिससे संगठन की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयाँ मिलीं।

इस अवसर पर मीनाक्षी ने कहा कि यह सम्मान मेरी टीम के उन समर्पित साथियों को समर्पित है, जिनके सहयोग एवं मेहनत से यह उपलब्धि संभव हो सकी है।

इस मौके पर अशोक ठाकुर, प्रशांत जैन, प्रशांत वाजपेयी, कमल किशोर गुप्ता, हेमलता दुबे, मीरा जैन, प्रियंका जैन, सुनील अरोड़ा ने उन्हें बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की।

Next Post

भू-जल प्रबंधन को सतत बनाने की जरूरत : सरकार

Mon Jun 30 , 2025
नयी दिल्ली, 30 जून (वार्ता) सरकार ने सतत विकास के लिए भूजल स्तर में वृद्धि को आवश्यक बताते हुए कहा है कि इसके लिए अटल भूजल योजना के रूप में एक अनूठा कार्यक्रम शुरु किया गया है जिसने इस योजना से स्थानीय समुदायों को जोड़कर भूजल प्रबंधन के बारे में […]

You May Like