देवदत्त पड़िक्कल का दोहरा शतक, कर्नाटक ने बनाये 689/6

लखनऊ, 16 फरवरी (वार्ता) देवदत्त पड़िक्कल (232) और आर स्मरण (नाबाद 121) की शानदार पारियों की बदौलत कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल के दूसरे दिन सोमवार को उत्तराखंड के खिलाफ स्टंप के समय छह विकेट पर 689 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। आज यहां कर्नाटक ने कल के दो विकेट पर 355 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में कर्नाटक का तीसरा विकेट करुण नायर (60) के रूप में गिरा। इसके बाद कप्तान देवत्त पडिक्कल ने अपना दोहरा शतक पूरा किया। वह चौथे विकेट के रूप में आउट हुये।

उन्होंने 330 गेंदों में 29 चौके और तीन छक्कों की मदद से 232 रन की पारी खेली। श्रेयस गोपाल (शून्य) और कृतिक कृष्णा (60) रन बनाकर आउट हुये। दिन का खेल समाप्त होने के समय कर्नाटक ने छह विकेट पर 689 रन बना लिये थे। आर स्मरण (नाबाद 121) और विद्याधर पाटिल (नाबाद 35) क्रीज पर मौजूद है। उत्तराखंड के लिए आदित्य रावत ने तीन विकेट लिये। अभय नेगी, अवनीश सुधा और लक्ष्य रायचंदानी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

इंग्लैंड ने इटली को दिया 203 रनों का लक्ष्य

Mon Feb 16 , 2026
कोलकाता, 16 फरवरी (वार्ता) विल जैक्स (नाबाद 53), टॉम बैटन (30) और फिल सॉल्ट (28) रनों की शानदार पारियों के दम पर इंग्लैंड ने टी-20 विश्वकप के 29वें मुकाबले में इटली के खिलाफ सात विकेट पर 202 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आज यहां टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले […]

You May Like