इंग्लैंड ने इटली को दिया 203 रनों का लक्ष्य

कोलकाता, 16 फरवरी (वार्ता) विल जैक्स (नाबाद 53), टॉम बैटन (30) और फिल सॉल्ट (28) रनों की शानदार पारियों के दम पर इंग्लैंड ने टी-20 विश्वकप के 29वें मुकाबले में इटली के खिलाफ सात विकेट पर 202 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आज यहां टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने इटली के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए तेजी के साथ रन बटोरे। हालांकि इस दौरान उसने लगातार विकेट भी गंवाये। जाॅस बटलर (तीन) तीसरे ओवर में पहले विकेट के रूप में आउट हुये। फिल सॉल्ट ने 18 गेंदों में 28 रन बनाये। जेकब बेथेल (23), कप्तान हैरी ब्रुक (14) और टॉम बैटन 21 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुये उस समय टीम का स्कोर पांच विकेट पर 105 रन था।

ऐसे संकट के समय विल जैक्स ने मोर्चा संभाला और विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए तेजी के साथ रन बटोरे। सैम करन (25) और जेमी ओवर्टन (15) रन बनाकर आउट हुये। इंग्लैंड ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 202 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। विल जैक्स 22 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के लगाते हुए नाबाद 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इटली के लिए ग्रांट स्टुअर्ट और कृषण कालूगामगे ने दो-दो विकेट लिये। बेंजमिन मनेंटी, जे जे स्मट्स और अली हसन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

यूएई को पांच विकेट से हराकर अफगानिस्तान ने चखा जीत का स्वाद

Mon Feb 16 , 2026
नयी दिल्ली 16 फरवरी (वार्ता) अजमतउल्लाह ओमरजई (चार विकेट/ नाबाद 40 रन) , इब्राहिम जदरान (53) और डरविश रसूली (33) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अफगानिस्तान ने सोमवार को टी-20 विश्वकप के 28वें मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात को चार गेंदे शेष रहते पांच विकेट हरा कर टूर्नामेंट में पहली […]

You May Like