भिंड में नाबालिग से एक साल तक दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुलासा

भिंड। जिले के रौन थाना क्षेत्र के मछण्ड चौकी इलाके में दलित समाज की एक नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि एक नाबालिग युवक ने उसे प्रेम संबंध के बहाने करीब एक साल तक शारीरिक शोषण का शिकार बनाया. घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता गर्भवती हो गई और उसने अपने परिजनों को सारी बात बताई.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले उसकी पहचान एक नाबालिग युवक से हुई थी. आरोपी की बहनें अक्सर उसे अपने घर बुलाती थीं और वहीं से युवक और पीड़िता के बीच बातचीत बढ़ी. धीरे-धीरे युवक ने उसे प्यार का भरोसा देकर अपने जाल में फंसा लिया. इसी दौरान वह उसे अलग-अलग जगह बुलाकर लगातार शोषण करता रहा.

शिकायत में युवती ने बताया कि आरोपी बार‑बार शादी का भरोसा दिलाता था और विरोध करने पर उसे बदनाम करने की धमकी देता था. डर के कारण पीड़िता लंबे समय तक किसी से कुछ कह नहीं सकी।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी की बहनें पूरी घटना में शामिल थीं. कई बार उन्होंने ही उसे अपने घर बुलाया, जहां युवक ने उसका शोषण किया. विरोध करने पर आरोपी और उसके परिवार की ओर से डराने‑धमकाने की बात भी सामने आई है.

*गर्भवती होने पर खुला राज, थाने पहुंचा परिवार*

गर्भधारण की जानकारी मिलने पर पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना बताई. इसके बाद परिवार, स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों के साथ रौन थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

Next Post

25 थाना प्रभारियों को निंदा की सजा, एक को चेतावनी

Thu Mar 12 , 2026
जबलपुर। गुंडा-बदमाशों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई न करने और प्रतिबंधात्मक धाराओं में ढिलाई बरतने वाले थाना प्रभारी पर पुलिस अधीक्षक ने अचानक विभागीय कार्रवाई कर दी है। दरअसल पुलिस विभाग में कसावट लाने और अपराध नियंत्रण की दिशा में सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक ने कार्य में घोर लापरवाही […]

You May Like