जबलपुर: सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड के अंतर्गत पिसनहारी की मढिय़ा क्षेत्र में स्थित एक अत्यंत जर्जर भवन को हटाने के लिए निगम की टीम मौके पर पहुँची। जहॉं पर भवन स्वामी के द्वारा स्वयं से जर्जर भवन को तोडऩे की बात कही जिसपर संवेदनशीलता और नियमों का पालन करते हुए, निगम अधिकारियों ने भवन के स्वामी को स्वयं ही इस रिक्त ढांचे को सुरक्षित रूप से हटाने के लिए तीन दिवस का समय दिया है।
विदित हो कि नागरिकों की सुरक्षा और वर्षाऋतु के मद्देनजर नगर निगम पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह चैहान एवं सौरभ मिश्रा ने नगर निगम के भवन एवं अतिक्रमण शाखा के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित खतरनाक व जर्जर भवनों को हटाने की एक प्रभावी संयुक्त कार्यवाही की जा रही है। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही के दौरान सुरक्षा और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए मौके पर भारी अमला मौजूद रहा।
कार्यवाही के समय संभागीय भवन अधिकारी शैलेन्द्र कौरव, अतिक्रमण अधिकारी कृष्णपाल सिंह रावत, संभागीय भवन अधिकारी दिगदर्श सिंह, अतिक्रमण अधिकारी, संभागीय अधिकारी सुरेंद्र मिश्रा, भवन उपयंत्री यशवंत सोनी एवं अतिक्रमण टीम उपस्थित रही। इसी कड़ी में, शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करते हुए अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह चैहान की उपस्थिति में रविन्द्र नगर अधारताल क्षेत्र में भी एक अन्य खतरनाक व जर्जर मकान को जमींदोज करने की कार्यवाही की गई।
