नौगढ़ में आगजनी से लाखों का नुकसान, विधायक रामनिवास शाह पहुंचे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद का दिया भरोसा

सिंगरौली: शहर के वार्ड क्रमांक 45 स्थित नौगढ़ में किराना प्रतिष्ठान में आग लगने से हुए नुकसान के बाद सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का जायजा लिया और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने आश्वस्त किया कि इस संकट की घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नौगढ़ निवासी श्री गंगा प्रसाद पांडेय के पुत्र जितेंद्र पांडेय के प्रतिष्ठान में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना से परिवार को आर्थिक क्षति पहुंची है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।घटना की जानकारी मिलने पर विधायक रामनिवास शाह तत्काल मौके पर पहुंचे और आगजनी से प्रभावित प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बुलाकर नुकसान का आकलन करने तथा पीड़ित प्रतिष्ठान संचालक को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
विधायक ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि प्रशासन के माध्यम से प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। जनप्रतिनिधि के रूप में जनता की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों की सहायता के लिए वे सदैव तत्पर हैं। आगजनी की घटना से प्रभावित परिवार को अब प्रशासनिक आकलन और संभावित राहत सहायता का इंतजार है।

Next Post

भोपाल ISBT अग्निकांड: 8 बसें जलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, CCTV बंद, पानी का इंतजाम भी नहीं

Mon Oct 26 , 2026
भोपाल। ISBT बस स्टैंड पर वर्मा ट्रेवल्स की 8 बसों में लगी आग ने परिसर की सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रविवार शाम करीब पौने सात से सात बजे के बीच एक बस में लगी आग आसपास खड़ी दूसरी बसों तक फैल गई। रात […]

You May Like