
जबलपुर। तिलवारा पुलिस ने एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रोहित सिंह लोधी निवासी तेवर भेड़ाघाट के साथ लम्हेटा वायपास चौराहा में चौकीताल निवासी गोलू उर्फ अर्पित पटैल ने मारपीट की थी। 800 रूपये नगद, मोबाइल लूटा था। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया। टीआई बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए केशर बस्ती मोड़ पर दबिश देते हुये आरोपी अर्पित उर्फ गोलू पटैल पिता मुन्नालाल लोधी 29 वर्ष निवासी ग्राम चौकीताल भेड़ाघाट को दबोचा गया । जिसकी निशादेही पर आरोपी के कब्जे से लूटे हुये 800 रूपये व आईफोन मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त की गई। आरोपी आपराधिक प्रवृति का जिसके खिलाफ मारपीट, जुआ एक्ट, हत्या का प्रयास, आबकारी एक्ट, अवैध वसूली सहित 9 अपराध पूर्व से दर्ज हैं।
