
दमोह:सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रेम निवास लॉज के कमरे में ठहरे गढ़ाकोटा बजरंग वार्ड निवासी आनंद सोनी करीब 36 वर्ष की संदिग्धावस्था में मौत हो गई. प्रो पाइटर मुकेश कुमार नायक द्वारा जिला अस्पताल लाया गया.जहां ड्यूटी रत डॉ आशुतोष पटेल ने ईसीजी कराकर मृत घोषित किया
.कोतवाली से जिला अस्पताल व घटना स्थल प्रेम निवास पर मौके पर सिटी कोतवाली टीआई मनीष कुमार, सब इंस्पेक्टर नीतीश जैन, घासीराम, नरेंद्र पटेरिया, ब्रिजेन्द्र मिश्रा इस मामले की तफ्तीश कर रहे हैं
