मोरवा शुक्ला मोड़ रेलवे अंडर ब्रिज के पास सड़क पर जानलेवा गड्ढा, राहगीर परेशान

सिंगरौली : मोरवा स्थित शुक्ला मोड़ रेलवे अंडर ब्रिज के पास पुर रोड पर बना करीब दो फीट गहरा गड्ढा अब बड़े हादसे को आमंत्रण दे रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन कोल परिवहन में लगे डंपर, हाईवा, ट्रेलर सहित भारी वाहनों की लगातार आवाजाही होती है, जिससे सड़क की स्थिति और अधिक खराब होती जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या पिछले तीन से चार महीनों से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं कर पाया है।

बताया जा रहा है कि सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी एनसीएल सिंगरौली पर है। शुक्ला मोड़ तक सड़क निर्माण कराया गया है और ओवरब्रिज तक भी सड़क बनाई गई, लेकिन ओवरब्रिज से रेलवे स्टेशन मार्ग तक सड़क की हालत बेहद जर्जर बनी हुई है। अंडर ब्रिज के समीप बने गहरे गड्ढे में आए दिन चार पहिया वाहनों के चेंबर और पहिए टकरा रहे हैं, जिससे वाहन चालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों एवं वाहन चालकों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद एनसीएल द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने प्रशासन एवं एनसीएल प्रबंधन से जल्द सड़क मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Next Post

नपा कार्यालयों एवं वार्डों में पार्षद पतियों का दबदबा

Thu May 28 , 2026
सारनी: जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका सारनी में इन दिनों पार्षद पतियों का प्रभाव चर्चा का विषय बना हुआ है. झुग्गी-झोपड़ी महासंघ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इलियास ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका के कई वार्डों में निर्माण कार्य, साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था जैसे मामलों में निर्वाचित महिला […]

You May Like