नवजीवन विहार सेक्टर-3 के पास तेज रफ्तार पल्सर बाइक बिजली के खंभे से टकराई

सिंगरौली। नवजीवन विहार सेक्टर नंबर-3 के पास तेज रफ्तार पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से डायल 112 को सूचना दी गई, जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार बाइक क्रमांक एमपी 66 जेडसी 4706 पर दो युवक सवार थे। इनमें एक की पहचान गहिलगढ़ निवासी सत्येंद्र कुमार शाह के पुत्र सिद्धार्थ कुमार शाह उम्र करीब 17 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ ट्यूशन पढ़ने के लिए निकले थे। हादसे में उन्हें शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। उन्हें जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहाँ स्वास्थ्य में अभी कुछ सुधार है, जबकि दूसरे घायल को नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थल पर विन्ध्यनगर थाना प्रभारी आराधना सिंह सहित पुलिस टीम पहुँची घायलो अस्पताल भेजा गया गया, जहाँ इलाज जारी है ।

Next Post

दीपों की रोशनी से जगमगायी ऊर्जाधानी

Mon Nov 9 , 2026
सिंगरौली । जिलेभर में दीपों का त्योहार दीपावली हर्षोल्लास और उत्साहपूर्वक मनाया गया। बैढ़न, चितरंगी, देवसर, बरगवां, मोरवा, नवानगर और निगाही सहित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दीपोत्सव की रौनक छाई रही। सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल रही, वहीं शाम होते ही घरों, दुकानों और सरकारी कार्यालयों में आकर्षक […]

You May Like