भोपाल, 07 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ ‘आपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
श्री देवड़ा ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आंतकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का प्रत्यक्ष प्रमाण है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से पाकिस्तान के आंतकवादी ठिकानों को नष्ट कर भारतीय सेना ने शक्ति, कुशल नेतृत्व, क्षमता और नागरिक सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय दुनिया को दिया है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना की एयर स्ट्राईक से पूरे देश में प्रसन्न्ता का वातावरण है। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आंतकवादी हमले में पीड़ितो को न्याय दिलाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने साफ कहा है कि बदला धर्म देखकर नहीं, कर्म देखकर किया गया है। श्री देवड़ा ने कहा कि हम सब प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं देश के साथ खड़े हैं।
Next Post
आतंकियों के कृत्यों के जवाब में प्रधानमंत्री ने दे दिया संदेश : शर्मा
Wed May 7 , 2025
भोपाल, 07 मई (वार्ता) ऑपरेशन सिंदूर के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि आतंकियों ने देश की बहनों का सिंदूर मिटा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संदेश देने को कहा था, जिसके जवाब में श्री मोदी ने संदेश दे […]

You May Like
-
2 months ago
बदमाश ने घात लगाकर लूटी सोने की चेन
-
10 months ago
लाल चंदन संरक्षण लाभार्थियों के लिए 6.2 करोड़ रुपये जारी
