लाल चंदन संरक्षण लाभार्थियों के लिए 6.2 करोड़ रुपये जारी

नयी दिल्ली, 11 दिसम्बर (वार्ता) राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने संकटग्रस्त लाल चंदन के संरक्षण के लिए लाभ साझाकरण योजना के तहत 6.2 करोड़ रूप जारी किए हैं जिससे पाँच राज्यों में किसानों तथा वन-निर्भर समुदायों की आजीविका को सशक्त बनाया जाएगा। आधिकारिक सूचना के अनुसार लाभ साझाकरण निधि राज्य वन विभागों, राज्य जैव विविधता बोर्डों और लाल चंदन उगाने वालों को जारी की गई है, जो इस देशज और वैश्विक रूप से मूल्यवान प्रजाति की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लाल चंदन के सतत संरक्षण और जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जारी 6.2 करोड़ रुपये में से, तेलंगाना के किसानों को 17.8 लाख रुपये और आंध्र प्रदेश के किसानों को 1.1 करोड़ रुपये मिलेंगे।

इसके अलावा तमिलनाडु वन विभाग को 2.98 करोड़ रुपये, कर्नाटक वन विभाग को 1.05 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र वन विभाग को 69.2 लाख रुपये और तेलंगाना वन विभाग को 5.8 लाख रुपये प्राप्त होंगे और 16.0 लाख रुपये संबंधित राज्य जैव विविधता बोर्डों में बांटे जाएंगे।
प्राधिकरण का मानना है कि इस नवीनतम किस्त के साथ ही, लाल चंदन संरक्षण के लिए विशेष रूप से वितरित की गई कुल निधि की राशि 101 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। अब तक लाल चंदन संरक्षण के तहत 216 व्यक्तिगत किसानों को लाभ हुआ है, जिसमें से 198 आंध्र प्रदेश के और 18 तमिलनाडु के किसान हैं। इसके अतिरिक्त आंध्र प्रदेश, ते

Next Post

उत्तर प्रदेश सहित छह राज्यों, केंद्र शासित क्षेत्रों में एसआईआर की तिथियां दोबारा बढ़ायी गयीं

Thu Dec 11 , 2025
नयी दिल्ली, 11 दिसंबर (वार्ता) चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और तमिलनाडु तथा केंद्र शासित अंडमान निकोबार की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यक्रम में गुरुवार को संशोधन की घोषणा की। आयोग ने इन पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार […]

You May Like