पहली बार 100 अरब डॉलर के करीब पहुंचा देश का स्वर्ण भंडार

मुंबई, 05 अक्टूबर (वार्ता) मौजूदा भू-राजनैतिक परिस्थितियों के मद्देनजर दुनिया के दूसरे केंद्रीय बैंकों की तरह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) भी स्वर्ण भंडार लगातार बढ़ा रहा है और अब यह पहली बार 100 अरब डॉलर पर पहुंचने के करीब है।

केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 26 सितंबर को समाप्त सप्ताह में स्वर्ण भंडार 2.238 अरब डॉलर बढ़कर 95.017 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो इसका अब तक का उच्चतम स्तर है।

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट देखी गयी, लेकिन स्वर्ण भंडार लगातार पांचवें सप्ताह बढ़ा है। यह दिखाता है कि केंद्रीय बैंक अब विदेशी मुद्रा से ज्यादा सोने पर भरोसा कर रहा है और लगातार स्वर्ण भंडार बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। इसमें कुछ योगदान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में जारी तेजी का भी है।

उल्लेखनीय है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 2.334 अरब डॉलर घटकर 700.236 अरब डॉलर रह गया। इसमें विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.393 अरब डॉलर घटकर 581.757 अरब डॉलर पर आ गयी।

विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में भारत अब रूस से पिछड़कर दुनिया में पांचवें स्थान पर आ गया है। चीन, जापान और स्विटजरलैंड क्रमशः पहले तीन स्थान पर हैं। हालांकि स्वर्ण भंडार को छोड़ दिया जाये, तो भारत अब भी चौथे स्थान पर कायम है।

Next Post

अक्टूबर में दो दिन में एफपीआई ने बेची 3,842 करोड़ की इक्विटी

Sun Oct 5 , 2025
मुंबई, 05 अक्टूबर (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अक्टूबर में महज दो दिन में 3,842 करोड़ रुपये की इक्विटी की शुद्ध बिकवाली की। इस महीने 02 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवकाश के कारण शेयर तथा दूसरे पूंजी बाजारों में अब तक दो दिन ही कारोबार हुआ है। आधिकारिक […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।