इंदौर: क्राइम ब्रांच ने “वरुण ऑनलाइन हब” वेबसाइट के जरिए अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाली गैंग के दो और फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस केस में अब तक 8 आरोपी पकड़े जा चुके हैं।गिरफ्तार आरोपियों में निखिल खंडेलवाल (32), निवासी महावीर नगर व लक्की उर्फ अभिजीत चौहान (31), निवासी मानवता नगर शामिल हैं।
निखिल ने ऊषागंज स्थित फ्लैट किराए पर लेकर ऑनलाइन सट्टा कॉल सेंटर चलवाया था, जबकि लक्की फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराता था।आरोपियों के कब्जे से 6.5 लाख रुपए नकद, एक एर्टिगा कार और तीन मोबाइल जब्त किए गए हैं। इससे पहले पुलिस 29 मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर, पासबुक, चेकबुक व करोड़ों का हिसाब-किताब जब्त कर चुकी है।
पुलिस के अनुसार वेबसाइट पर सैकड़ों गेम्स के जरिए देशभर में फर्जी अकाउंट्स और सिम कार्ड के ज़रिए सट्टा खिलाया जाता था। ग्राहकों को वर्चुअल आईडी देकर लिंक भेजा जाता और उसी के माध्यम से सट्टा संचालित होता था। दोपहर बाद मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पूरी जानकारी दी जाएगी
