ग्वालियर: पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रामविलास द्वारा क्षत्रियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में चार शहर के नाके पर पूर्व मंत्री का पुतला दहन किया गया।कांग्रेस कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में जुलूस के रूप में एकत्र होकर चार शहर के नाके पहुंचे और वहां पर उन्होंने भाजपा होश में आओ रामविलास होश में आओ के नारे लगाते हुए पूर्व मंत्री का पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह भदोरिया ने कहा कि कि भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता सत्ता के मद में मदमस्त है। कभी यह सेना पर उंगली उठाते हैं कभी शहीद लोगों के परिजनों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना भाजपा नेताओं का शगल बन गया। उन्होंने कहा कि बड़े दुख की बात है कि भाजपा नेता अनर्गल टिप्पणी करते जा रहे हैं और भाजपा का हाई कमान उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इन पर तुरंत मुकदमा कायम होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मंदसौर की घटना से भाजपा के चाल चेहरा और चरित्र की भी पोल खुल गई है पुतला दहन में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष पिंटू राजपूत, लक्ष्मी नारायण कुशवाह, अशोक सिंह सिकरवार, रणवीर सिंह चौधरी, रचना कुशवाहा आदि शामिल थे।
