छोला मंदिर क्षेत्र में युवक-युवती चैट मामले की शिकायत, पुलिस ने दर्ज किया बयान

भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लव जिहाद के आरोपी के खिलाफ मां भवानी हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है. हिन्दू धर्म की लड़की के साथ ही चैट्स का हवाला हिन्दू संगठन की ओर से पुलिस को दिया गया. पुलिस ने मामले में पीड़िता का बयान भी दर्ज कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार भानपुर क्षेत्र में रहने वाली एक लड़की से मिलने के लिए ईंटखेड़ी का रहने वाला शानू खान नाम का युवक पहुंचा. आरोपी के बारे में जानकारी मिलने पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने उससे पूछताछ की. शानू से लड़की से दोस्ती का कारण पूछते हुए उसका व्हाट्सअप चेक किया गया. चैट्स में दोनों के बीच हुई लंबी चैट्स का हवाला देते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई. मामले में पुलिस ने पीड़िता को थाने बुलाकर पूछताछ की. जानकारी सामने आई है कि लड़की ने शानू पर किसी तरह का गलत काम उसके साथ नहीं करने की बात पुलिस को बताई है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

Next Post

खड़े ट्रक से भिड़ी लोडिंग पिकअप, दो की मौत

Mon Nov 24 , 2025
सीहोर/ भैरूंदा। सीहोर मार्ग पर ग्राम सिंहपुर के पास खड़े ट्रक में पीछे से एक तेज रफ्तार पिकअप लोडिंग वाहन टकरा गया. इस हादसे में पिकअप के आगे के हिस्से के परखचे उड़ गए. जिससे पिकअप के चालक और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों […]

You May Like