कैमरों की नजर से नहीं बच सका बाइक चुराने वाला, 7 दिन में पुलिस ने दबोचा

देवास। वाहन वाशिंग सेंटर के बाहर से चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले में औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने महज सात दिन में आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ‘ऑपरेशन त्रिनेत्रम्’ के तहत करीब 250 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और आरोपी की गतिविधियों की डिजिटल ट्रेल का लगातार विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार फरियादी परवेज शेख ने बताया कि 19 अगस्त को उसकी मोटरसाइकिल गर्ग स्टेट स्थित वाशिंग सेंटर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। फरियादी की शिकायत पर 21 अगस्त को थाना औद्योगिक क्षेत्र में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

कैमरों की फुटेज बनी पुलिस का सुराग-

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने ‘ऑपरेशन त्रिनेत्रम्’ के तहत इलाके में लगे करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को बारीकी से खंगाला। सात दिनों तक अलग-अलग कैमरों की फुटेज को जोड़ते हुए आरोपी की आवाजाही का डिजिटल ट्रेल तैयार किया गया। इसी तकनीकी सुराग के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।

 

बाइक बरामद, पूछताछ जारी-

 

पुलिस ने 27 अगस्त को 21 वर्षीय आरोपी अंकित प्रजापति, निवासी ग्राम रेहटिया, तहसील टोंकखुर्द को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस अब उससे अन्य चोरी की वारदातों और उनसे जुड़े तथ्यों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Next Post

सिख दंगे के दोषी सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देकर भाजपा सांसदों ने सिखों के जख्म कुरेदे : आप

Sat Aug 29 , 2026
नयी दिल्ली, 29 अगस्त (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन सांसदों की ओर से 1984 के सिख दंगों के दोषी सज्जन कुमार के निधन पर श्रद्धांजलि देने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की […]

You May Like