ट्यूनीशिया रक्षा मंत्री ने लीबिया सेना के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ से मुलाकात की

ट्यूनिस, 28 फरवरी (वार्ता) ट्यूनीशिया के रक्षा मंत्री खालिद शिली ने यहां लीबियाई सेना के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ मुहम्मद अली अल-हद्दाद से मुलाकात की और दोनों पड़ोसी देशों के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।

ट्यूनीशिया के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी।बैठक के दौरान श्री शिली ने सैन्य सहयोग बढ़ाने के महत्व पर जोर देते हुए ट्यूनीशिया और लीबिया दोनों देशों के बीच मजबूत ऐतिहासिक और भाईचारे के संबंधों पर प्रकाश डाला।

ट्यूनीशिया के रक्षा मंत्री ने मौजूदा सैन्य सहयोग पर जोर दिया और प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण, विनिमय कार्यक्रम और विशेषज्ञता साझाकरण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में इसे बढ़ाने के महत्व को रेखांकित किया।

श्री शिली ने एकजुटता पर आधारित रणनीतिक साझेदारी बनाने के लिये खुफिया आदान-प्रदान, आतंकवाद विरोधी, संगठित अपराध के खिलाफ लड़ाई, तस्करी और अवैध आप्रवासन में सहयोग आपसी सहयोग करने का आह्वान किया।

ट्यूनीशियाई अधिकारी ने सीमा सुरक्षा को मजबूत करने, परिचालन तत्परता में सुधार करने और संयुक्त सुरक्षा कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

श्री शिली ने 2024 में ट्यूनीशिया द्वारा आयोजित “अफ्रीकी शेर” और “फीनिक्स एक्सप्रेस” जैसे बहुपक्षीय सैन्य अभ्यासों में लीबिया की भागीदारी की भी प्रशंसा की।

बयान के अनुसार श्री अल-हद्दाद ने ट्यूनीशिया और लीबिया के बीच भाईचारे के संबंधों की प्रशंसा की, सैन्य सहयोग को उच्च स्तर तक जारी रखने और बढ़ाने तथा दोनों देशों के हितों की पूर्ति के लिए द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने की इच्छा व्यक्त की।

Next Post

ऑस्कर विजेता हैकमैन, उनकी पत्नी अपने आवास में मृत पाये गये

Fri Feb 28 , 2025
लॉस एंजिल्स, 28 फरवरी (वार्ता) दो बार के ऑस्कर विजेता जीन हैकमैन और उनकी पत्नी न्यू मैक्सिको के सांता फ़े में अपने घर पर मृत पाए गये।अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सांता फ़े काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में कहा, “हम पुष्टि करते हैं कि जीन हैकमैन […]

You May Like