आत्मविश्वास ही आत्मरक्षा का बेहतर कवच

सागर:शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविधालय सागर के भौतिकशास्त्र विभाग द्वारा दैनिक जीवन में आत्मरक्षा टूल एवं तकनीक विषय पर छः दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ, कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में स्वागत भाषण में डॉ. आनंद तिवारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुयें कार्यशाला के विषय के महत्व को समझाया। छः दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य कार्यशाला की संयोजिका भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. दीपा खटीक ने प्रस्तुत की कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ. शक्ति जैन कुलसचिव रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय सागर ने महिला सशक्तिकरण एवं सजगता जागरूकता पर जोर दिया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. नीरज दुबे अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा सागर संभाग सागर ने बताया कि स्वयं पर विजय सबसे बड़ी विजय होती है, अनुशासन को आत्मरक्षा से सम्बन्धित करते हुऐ अपने विचार व्यक्त किये। डॉ. दुबे ने ऐसे कार्यक्रमों को सागर संभाग के 62 शासकीय तथा 128 गैर शासकीय महाविद्यालयों में भी करवाने की घोषणा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक शैलेन्द्र जैन ने बताया कि आत्मविश्वास ही आत्मरक्षा का सबसे वेहतर कवच है। उन्होंने ऐसे आयोजन के महत्व और इसकी सम सामायिकता पर जोर दिया।

उन्होंने बताया कि ऐसे विषय पर आयोजित कार्यशाला आकादमिक के साथ-साथ व्यवहारिक है। विशिष्ट अतिथि लोकेश सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने आत्मरक्षा की आवश्यकता को विस्तार से समझाते हुए छात्राओं से संवाद किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की जनभागीदारी अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त किये और कार्यक्रम के अंत में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित वक्ता एजाज खान ने विस्तार से कार्यशाला के विषय पर छात्राओं को सम्बोधित किया उन्होंने आन्तरिक एंव वाह्रय कारकों से आत्मरक्षा के उपायों कारणों एवं निदानों पर अपने विचार रखें एवं कार्यक्रम के दौरान आत्मरक्षा हेतु प्रदर्शन सत्र भी आयोजित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आशुतोष शर्मा ने किया। आभार डॉ. दीपा खटीक ने माना।

Next Post

टीआईई ग्लोबल समिट-2026 में आज शामिल होंगे सीएम डॉ यादव, स्टार्टअप्स व निवेशकों से करेंगे संवाद

Mon Jan 5 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जयपुर में आयोजित टीआईई ग्लोबल समिट-2026 में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे मध्यप्रदेश प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए स्टार्टअप्स, इनोवेटर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री समिट के मंच से मध्यप्रदेश के प्रौद्योगिकी एवं निवेश संबंधी दृष्टिकोण को प्रस्तुत करेंगे, […]

You May Like