प्रकाण तरुण पुष्कर अब खेल विभाग के अधीन आएगा

भोपाल, 25 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने आज घोषणा की है कि यहां स्थित ‘स्वीमिंग पूल’ (प्रकाश तरण पुष्कर) अब राज्य के खेल विभाग के अंतर्गत आएगा।

श्री सारंग ने आज यहां तैराकी प्रतियोगिता से संबंधित कार्यक्रम में कहा कि लंबे समय से इसके लिए प्रयास किया जा रहे थे। अब जल्दी ही इसे खेल विभाग में शामिल कर “स्वीमिंग अकादमी” की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रकाश तरण पुष्कर में पहले से काम कर रहे कर्मचारी पूर्ववत काम करते रहेंगे।

श्री सारंग ने कहा कि प्रकाश तरण पुष्कर का संचालन अभी तक लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा किया जाता रहा है। सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है और जल्द ही प्रकाश तरुण पुष्कर को खेल विभाग में शामिल किया जाएगा। यहां जल्द ही एक व्यापक सुव्यवस्थित स्वीमिंग अकादमी की शुरुआत की जाएगी। स्वीमिंग अकादमी में देश के बड़े प्रशिक्षक रखने के प्रयास होंगे। इसका लाभ बेहतर तैराकों को मिलेगा।

 

Next Post

पंडित कमल किशोर नागर के भजन ने श्रोताओ का मन मोहा 

Sun May 25 , 2025
निवाली।नगर के गुमडिय़ा बुजुर्ग में श्री मद भागवत कथा के तीसरे दिवस में हजारों की संख्या श्रोता उपस्थित हुवे वही श्री मद भागवत कथा के तीसरे दिन पंडित कमलकिशोर जी नागर के मुख से सुंदर भजन यह अपना कोई नही है जी सिवा हरि को छोड़ कर यहां अपना कोई […]

You May Like