सिंगरौली में पुलिस संचार को मिलेगा नया बल, 45 मीटर ऊंचा रेडियो टावर स्थापित

सिंगरौली/देवसर:जिले में पुलिस संचार व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यालय बैढ़न से बेहतर और सुचारू कम्युनिकेशन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना जियावन के लिए 45 मीटर ऊंचा रेडियो टावर स्थापित किया जा रहा है।यह टावर एसीईएस कंपनी के प्रिंसिपल विनोद तिवारी के नेतृत्व में तैयार किया जा रहा है। भूमि पूजन के अवसर पर जियावन थाना प्रभारी शेषनारायण द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस स्टाफ, टावर कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी तथा पंडित लाल बहादुर चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे।
इस आधुनिक रेडियो टावर के स्थापित होने से पुलिस विभाग की संचार प्रणाली पहले से कहीं अधिक मजबूत और प्रभावी होगी। खासतौर पर आपात स्थितियों में त्वरित सूचना आदान-प्रदान संभव होगा, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में तेजी और कार्यक्षमता दोनों बढ़ेंगी।यह पहल न केवल पुलिस कार्यप्रणाली को गति देगी, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था को भी और बेहतर बनाएगी।

Next Post

कोतवाली पुलिस का बड़ा धमाका अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ निर्माता-खरीदार समेत 4 गिरफ्तार

Sat May 2 , 2026
छतरपुर: छतरपुर की कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों के काले कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने न केवल अवैध हथियारों की फैक्ट्री को नेस्तनाबूद किया, बल्कि इसे बनाने वाले मास्टरमाइंड और खरीदारों को भी दबोच लिया है। शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में […]

You May Like