हाई अलर्ट पर ग्वालियर और दतिया के हवाईअड्डे

ग्वालियर: ग्वालियर और दतिया के हवाईअड्डों पर आज दोपहर से हाईअलर्ट कर दिया गया है। आवाजाही को नियंत्रित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था और ज्यादा कड़ी कर दी गई है। दरअसल, भारत के सभी एयरपोर्ट पर आतंकी हमले को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इन दोनों हवाईअड्डों सहित देश के सभी एयरपोर्ट अधिकतम सुरक्षा अलर्ट पर रखे गए है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने आतंकवादी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के तहत कार्यरत ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने अधिसूचना जारी की है जिसमें सभी एयरपोर्ट, एयरस्ट्रिप, हेलीपैड, फ्लाइंग स्कूल और ट्रेनिंग संस्थानों में सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिसूचना में कहा गया है, “केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी से प्राप्त इनपुट में आतंकवादी या असामाजिक तत्वों द्वारा संभावित खतरे की आशंका है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए सभी स्थानों पर सतर्कता और निगरानी को अधिकतम स्तर पर रखा जाए।”

Next Post

'ट्रंप' की 'टैरिफ' 'धमकियों' के 'बीच', 'डोभाल' 'मॉस्को' में: 'भारत'-'रूस' 'रक्षा सहयोग' 'बढ़ाने' पर 'कर रहे' 'विचार'

Wed Aug 6 , 2025
‘अमेरिकी दबाव’ में ‘नई रणनीति’, ‘दोनों देशों’ के ‘बीच’ ‘बढ़ेगी’ ‘निकटता’, ‘वैश्विक’ ‘मंच’ पर ‘भारत’ की ‘बड़ी’ ‘पहल’! मॉस्को/नई दिल्ली, 06 अगस्त 2025: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की संभावित वापसी और उनकी टैरिफ (आयात शुल्क) नीतियों की धमकियों के बीच, भारत अपनी भू-राजनीतिक रणनीतियों को मजबूत करने में […]

You May Like