केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में राजग की सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी : नीतीश

पटना, 20 नवंबर (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी।

राजग के नेता नीतीश कुमार ने आज दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।श्री कुमार ने 26 मंत्रियों के साथ ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में शपथ ली। श्री कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रदेश की जनता का आभार जताया और उन्हें धन्यवाद दिया है।

श्री कुमार ने एक्स पर लिखा, “आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आज के इस विशेष अवसर पर बिहार के लोगों को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद।”

श्री कुमार ने लिखा, “आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हृदय से धन्यवाद एवं आभार।साथ ही केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विभिन्न राज्यों से आए मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री, सभी गणमान्य लोगों एवं विशिष्ट अतिथियों का भी हार्दिक अभिनंदन।”

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा, बिहार के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में राजग की सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि बिहार के लोगों के सहयोग और आशीर्वाद से राजग सरकार बिहार को देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करेगी।

Next Post

प्रवर्तन निदेशालय ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ धन शोधन मामले में नयी चार्जशीट दाखिल की

Thu Nov 20 , 2025
नयी दिल्ली ,20 नवंबर( वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ एक नयी चार्जशीट दाखिल की जिसमें उन्हें ब्रिटेन के हथियार डीलर संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पहली बार औपचारिक तौर पर आरोपी बनाया गया है। ईडी के एक अधिकारी ने यूनीवार्ता को […]

You May Like

मनोरंजन