यूक्रेन को टॉमहॉक देने का मुद्दा अभी अनसुलझा: जेडी वेंस

वाशिंगटन, 20 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने यूक्रेन को टॉमहॉक क्रूज मिसाइलें देने के समझौते पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अभी तक इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

रूसी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वेंस ने संवाददाताओं से कहा, “अमेरिकी राष्ट्रपति यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि अमेरिका की सुरक्षा का पहले ध्यान रखा जाए। इसका मतलब है कि हमें पहले अपनी सेना और अपने सैनिकों के लिए महत्वपूर्ण हथियार प्रणालियाँ उपलब्ध करानी होंगी। राष्ट्रपति इसी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।”

उपराष्ट्रपति ने कहा कि यदि लाभकारी होगा तो वाशिंगटन यूरोपीय सहयोगियों को अतिरिक्त हथियार बेचने पर विचार कर सकता है, लेकिन अभी तक यूक्रेन को टॉमहॉक देने का मुद्दा ‘अनसुलझा’ है। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि अंतिम निर्णय राष्ट्रपति ट्रंप को लेना है।

श्री वेंस ने रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए चल रहे कूटनीतिक प्रयासों के विषय पर भी सकारात्मक उम्मीद जताते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि दोनों पक्षों को एक पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समझौते तक पहुँचने में अमेरिका काफी मदद कर सकता है। उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि यह कब और कैसे होगा।

उपराष्ट्रपति ने कहा, “आठ महीनों से हम इस पर काम कर रहे हैं। हम शांति के मार्ग पर चलते रहेंगे। चाहे इसमें हमें कुछ और महीने लगें, कुछ और हफ़्ते लगें या भगवान न करे, उससे भी ज़्यादा समय लगे। हम इस पर काम करते रहेंगे।” उन्होंने कहा कि वह इस समझौते के बारे में आशावादी हैं, लेकिन किसी समय-सीमा का अनुमान लगाना मुश्किल है।

Next Post

रोड्रिगो पाज़ का बोलिविया का नया राष्ट्रपति चुना जाना तय

Mon Oct 20 , 2025
लापाज, 20 अक्टूबर (वार्ता) बोलिविया में चल रहे राष्ट्रपति चुनाव की ‘प्राथमिक गणना’ के अनुसार मध्य-दक्षिणपंथी क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीसी) के नेता रोड्रिगो पाज़ का नये राष्ट्रपति के रूप में चुना जाना तय हो गया है। देश के सुप्रीम इलेक्टोरल ट्रिब्यूनल (टीएसई) के अनुसार, 97 प्रतिशत मतों की गिनती के […]

You May Like