शहर के व्यस्त मार्गों पर लगेगी ई-रिक्शा के संचालन पर रोक

जबलपुर: जिला सड़क सुरक्षा समिति की मंगलवार को संपन्न हुई बैठक में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने तथा शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय की मौजूदगी में आयोजित की गई इस बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने व्यस्तम मार्गों और भीड़ भाड़ वाले इलाकों में ई-रिक्शा और पिकअप वाहनों के संचालन पर निश्चित समय के लिये रोक लगाने, ई-रिक्शा संचालन के लिये रुट निर्धारित करने तथा मंडला और डिंडौरी जाने वाली यात्री बसों के शहर के भीतर संचालन बंद करने मंडला और डिंडौरी मार्ग पर बस स्टैंड के लिये स्थान चिन्हित करने का फैसला भी लिया गया।

शहर के भीतर यातायात में बाधक यूनिपोल को चिन्हित कर हटाने के निर्देश भी बैठक में दिये गये। बैठक में बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा बायपास पर अवैध पार्किंग को रोकने अंधमूक चौराहे से रिंगरोड तक ट्रकों की पार्किंग के लिये 14 स्थान चिन्हित किये गये हैं। बैठक में नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना तिवारी, स्मार्ट सिटी के सीईओ अनुराग सिंह तथा लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम एवं सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
शहर के सभी प्रवेश मार्गो से हटेंगे अतिक्रमण
इनमें चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर संकेतक, ब्लिंकर्स, रिफ्लेक्टर्स और प्री-फेब्रिकेटेड डिवाइडर लगाने, डिवाइडर की रंगाई-पुताई करने, प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने तथा जहाँ आवश्यकता हो वहाँ सर्विस रोड बनाने का निर्णय शामिल है। इसके साथ ही बायपास रोड पर अंधमूक चौराहे सहित शहर के सभी प्रवेश मार्गो की सर्विस रोड पर हुये अतिक्रमणों को हटाने तथा भारी वाहनों की अवैध पार्किंग को प्रतिबंधित करने का निर्णय बैठक में लिया गया।
दीनदयाल चौक की रोटरी का बनेगा नया ले-आऊट
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बताया गया कि रानीताल चौराहा और बलदेवबाग चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल जल्द ही चालू हो जाएंगे। जाम की स्थिति को देखते हुए दीनदयाल चौक की रोटरी का नया ले-आऊट तैयार हो जाने पर यहाँ भी ट्रैफिक सिग्नल लगाये जाएंगे। इसके अलावा बल्देवबाग से ट्रांसपोर्टर्स के ऑफिसों को चण्डालभाटा स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में शीघ्र शिफ्ट कराने के निर्देश बैठक में दिये गये।

Next Post

हर सप्ताह तीन दिन तक सिंहस्थ पर होगी चर्चा

Wed Feb 18 , 2026
उज्जैन: इस बार का महाकुंभ सबसे बेहतर किए जाने की तैयारी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा अनुसार की जा रही है.ऐसे में सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह को जो कमान सौंप गई है,उसमें वह अब तक की योजनाओं को धरातल पर उतारने में खरे साबित हुए हैं, यही कारण […]

You May Like

Play sound