कोठी और कोटर क्षेत्र में हुई खाद्य सुरक्षा जांच

सतना :गुरुवार को जिले के कोठी और कोटर क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा जांच की गई. इस दौरान तीन प्रतिष्ठानों से मिठाई, नमकीन, खाद्य तेल और पानी की बोतल के नमूने एकत्र किए गए. प्राप्त नमूनों की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगी.खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती सीमा पटेल के नेतृत्व में गुरुवार को कोठी क्षेत्र में जांच शुरु की गई. इस दौरान वहां पर मुख्य बाजार में स्थित आदर्श स्वीट्स की जांच के दौरान सामोसे बनाने के लिए उपयोग में लाए जा रहे सोयाबीन के तेल की नमूने एकत्र किए गए.

पहली नजर में खाद्य तेल काफी जला हुआ नजर आ रहा था. इसी कड़ी में वहां पर मौजूद पेड़ा, लड्डू, बर्फी और लौंगलता में इस्तेमाल हो रहे मैदे की जांच के लिए नमूने लिए गए. लेकिन जब खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा उक्त प्रतिष्ठान के कारखाने की जांच की गई तो वहां पर एक ओर जहां फर्श उखड़ी हुई थी वहीं दूसरी ओर गंदगी भी पसरी नजर आई. जिसे देखते हुए प्रतिष्ठान संचालक सुमन गुप्ता को चेतावनी देते हुए व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए गए.

इसी कड़ी में कोठी बस स्टैण्ड क्षेत्र में स्थित श्रृष्टि स्वीट्स नामक प्रतिष्ठान की जांच की गई. जहां से मिल्क केक, बेसन के लड्डू और कुकीज के नमूने लिए गए.इसके अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा जिले के कोटर क्षेत्र बस स्टैण्ड में स्थित राजू स्वीट्स की जांच की गई. जहां पर रसगुल्ला, मैदा, पेड़ा और बर्फी के साथ बोतलबंद पानी के नमूने एकत्र किए गए. खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती पटेल के अनुसार लिए गए सभी नमूनों को जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य प्रयोगशाला में भेजा जाएगा. जहां से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

Next Post

बस संचालन संबंधी समस्यायें एवं अभ्यावेदन 6 फरवरी तक प्राप्त किये जायेंगे

Fri Jan 30 , 2026
सतना :म.प्र. मोटरयान नियम 1994 के नियम 204 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकारी रीवा संभाग बीएस जामोद ने सतना जिले में जबलपुर, मैहर, अमरपाटन, रीवा, शहडोल, सिंगरौली, भोपाल, छतरपुर, पन्ना, सलेहा, सिंहपुर, चित्रकूट, सेमरिया, बिरसिंहपुर इत्यादि शहरों की तरफ से आने एवं जाने वाले स्टेज […]

You May Like