सुशासन दिवस पर शासकीय कार्यालयों में ली गई सुशासन की शपथ

सतना। राज्य शासन के निर्देशानुसार बुधवार 24 दिसंबर को सतना जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों ने सुशासन की शपथ ली। जिला मुख्यालय सतना के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपर कलेक्टर विकास सिंह ने उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई। इस मौके पर सुशासन के उच्च्तम मापदंडों को स्थापित करने के लिए संदैव संकल्पित रहने और शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिये हर संभव प्रयास करने की शपथ ली गई। इस अवसर पर जनसम्पर्क, पशु चिकित्सा विभाग तथा जिला पंचायत कार्यालय सहित शासकीय कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा सुशासन की शपथ ली गई। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर एलआर जांगड़े सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

मुंबई पोर्ट भूमि पर सीजीओ कॉम्प्लेक्स विकास हेतु एनबीसीसी–एमबीपीए के बीच एमओयू

Wed Dec 24 , 2025
मुंबई। शहरी अवसंरचना विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के अधीन नवरत्न सीपीएसई एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड और मुंबई पत्तन प्राधिकरण (एमबीपीए) बोर्ड के बीच 23 दिसंबर 2025 को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू कॉटन ग्रीन डिपो […]

You May Like