सिंगरौली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दुकान में घुसा वाहन, तीन घायल

सिंगरौली: बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत कसर सहायता केंद्र बॉर्डर की मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और फिर बाइक को ठोकर मारते हुए एक दुकान में जा घुसी। हादसे में तीन लोगों को मामूली चोटें आईं जबकि दुकानदार को भारी नुकसान हुआ।

गनीमत रही कि स्थानीय लोग बाल-बाल बच गए। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे तेज रफ्तार वाहनों की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

मोटरसाइकिल हादसे में तेंदूखेड़ा थाने के आरक्षक की मौत

Mon Jun 16 , 2025
तेंदूखेड़ा/दमोह:तेंदूखेड़ा थाने में पदस्थ पुलिस कर्मी भूपेंद्र सिंह लोधी सत्ताईस मील के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गए .जानकारी लेने पर पता चला कि भूपेंद्र थाने के कार्य से गए थे.तभी लौटते समय सामने से आ रहे मोटर साइकिल चालक ने तेज गति से भूपेंद की मोटरसाइकिल में टक्कर […]

You May Like