सात दिन में शहर के गड्ढे नहीं भरे तो चक्काजाम करेगी कांग्रेस

इंदौर:शहर की सडक़ों पर बने बड़े-बड़े गड्ढे लोगों की मुसीबत बने हुए हैं. इनके कारण आए दिन वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. यदि शीघ्र ही गड्ढे नहीं भरे गए तो कांग्रेस कार्यकर्ता गड्ढों में बैठकर चक्काजाम करेंगे। यह चेतावनी शहर कांग्रेस अध्यक्ष और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने दी. उन्होंने आरोप लगाया कि महापौर और भाजपा सरकार ने इंदौर को लावारिस बनाकर बर्बाद कर दिया है.

चिंटू चौकसे ने बताया कि रविवार को उन्होंने शहर के लवकुश चौराहा, बापट चौराहा, मूसाखेड़ी, विजय नगर, महालक्ष्मी नगर सहित कई इलाकों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने शहर की खस्ताहाल सडक़ों का वीडियो बनाकर सडक़ों की दयनीय स्थिति की जानकारी दी. चौकसे ने कहा कि राज्य सरकार के साथ ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने परिषद में दिवाली के पहले सडक़ों के गड्डे भर दिए जाने की घोषणा की थी, वह झूठी साबित हो चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों और नेताओं द्वारा खुलकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि देश के स्वच्छता में नंबर वन शहर की सुंदरता पर बदनुमा दाग लगाने का काम भाजपा सरकार, महापौर और नगर निगम में बैठे अधिकारी मिलकर कर रहे हैं. चौकसे ने चेतावनी दी है कि कांग्रेस पार्टी एक बार फिर महापौर, नगर निगम और निर्माण एजेंसियों को एक सप्ताह का समय देती है कि सडक़ों का सुधार कार्य कर दें, अन्यथा कांग्रेस द्वारा गड्ढों में बैठकर चक्काजाम किया जाएगा.

Next Post

बाजार में मिट्टी के दीपक की मांग घटी

Mon Oct 20 , 2025
सीहोर. दीपावली पर दूसरों के घर में रोशनी करने वाले दीपक बनाने वाले कई कारीगर दुखी हैं.उनका कहना है कि इस साल रुक रुक कर काफी दिनों तक बारिश हुई जिसके कारण उन्हें मिट्टी व अन्य कच्चा मटेरियल लेने में काफी परेशानी हुई है. बाजार में मंदी का दौर है, […]

You May Like