इंदौर-उज्जैन 6 लेन सड़क पर पंथ पिपलई फ्लाई ओवर ब्रिज शुरू

इंदौर:आगामी सिंहस्थ 2028 को देखते हुए इंदौर-उज्जैन सड़क चौड़ीकरण कार्य चल रहा है. उक्त सड़क पर निर्बाध यातायात कर लिए 6 फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण भी किया जा रहा है. 6 फ्लाई ओवर ब्रिज में से पंथ पिपलई फ्लाई ओवर ब्रिज पर यातायात शुरू हो गया है. उक्त इंदौर-उज्जैन फोर लेन सड़क को छह लेन चौड़ी करने का काम चल रहा है.
इंदौर उज्जैन सड़क चौड़ीकरण का कार्य एमपीआरडीसी द्वारा किया जा रहा है. सड़क चौड़ीकरण कार्य उदयपुर की रवि इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी 623 करोड़ रुपए में दिया गया है. इसके तहत इंदौर-उज्जैन 4 लेन सड़क को 6 लेन चौड़ा किया जा रहा है. सड़क आगामी 2028 के सिंहस्थ को लेकर चौड़ीकरण के अतिरिक्त 6 फ्लाई ओवर ब्रिज का निर्माण भी चल रहा है. 6 फ्लाई ओवर ब्रिज में से एक पंथ पिपलई फ्लाई ओवर ब्रिज बनकर तैयार हो गया है और फ्लाई ओवर ब्रिज पर से यातायात शुरू हो गया है. फ्लाई ओवर के अतिरिक्त मुख्य सड़क का निर्माण कार्य 80 प्रतिशत पूरा होने के कगार पर है.

यह बात अलग है कि सड़क के दोनों ओर सर्विस रोड नहीं बनाना, सड़क निर्माण की बड़ी चूक है. उक्त सड़क बनने के बाद इंदौर से अरविंदो हॉस्पिटल से महांकाल गेट उज्जैन तक 45 किलोमीटर लंबी यात्रा मात्र 30 मिनिट में पूरी हो जाएगी. 45 किलोमीटर लंबी सड़क के दोनों ओर 12.5 मीटर चौड़ाई बढ़ाई गई है. खास बात यह है कि उक्त सड़क निर्माण में सरकार को जमीन अधिग्रहण नही करना पड़ा है. इसका कारण यह है कि सिक्स लेन के दोनों तरफ पूर्ण सर्विस लेन नहीं बनाई जा रही है. शायद सरकार को सर्विस लेन बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण करना पड़ता, इसलिए अधिकारियों ने बिना सर्विस लेन बनाए ही चौड़ीकरण करने का निर्णय लिया है.

शेष 5 का काम सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य
एमपीआरडीसी के कार्यपालन यंत्री गगन भाभर ने बताया कि छह में एक फ्लाई ओवर से यातायात शुरू हो गया है. शेष 5 फ्लाई ओवर ब्रिज का काम भी सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है. सड़क चौड़ीकरण कार्य का समय जनवरी 27 है. सड़क पर रोड सेफ्टी ,संकेतक और ग्रामीण क्षेत्रों में रेलिंग लगाने का कार्य शुरू हो गया है.

इंदौर उज्जैन सड़क की मुख्य विशेषता
– पंथ पिपलई फ्लाई ओवर ब्रिज से यातायात शुरू
– 45 किलोमीटर लंबी दूरी 30 मिनट में होगी पूरी
– 623 करोड़ रुपए से सड़क चौड़ीकरण का कार्य अंतिम चरण
– चौड़ीकरण के बाद सिंहस्थ में यातायात होगा आसान
– 6 फ्लाई ओवर ब्रिज में से धरमपुरी 1 ,सांवेर 3, पंथ पिपलई 1 और तपोभूमि 1 शामिल है.
–  चार लेन सड़क को 6 लेन सड़क में बदला जा रहा

Next Post

मेट्रो अंडर ग्राउंड लाइन का टेंडर इस महीने जारी होने की संभावना

Wed Jun 3 , 2026
इंदौर: मेट्रो रेल का अंडर ग्राउंड लाइन का टेंडर एमपी मेट्रो इस महीने जारी कर सकता है. टेंडर की तैयारियां हो चुकी है. इसके बाद मेट्रो येलो लाइन की करीब 31 किलोमीटर लंबी लाइन की रिंग पूरी हो जाएगी. टेंडर में दो स्टेशन का निर्माण भी शामिल है. यह बात […]

You May Like