नयी दिल्ली, 04 सितम्बर (वार्ता) फिट इंडिया ‘संडे ऑन साइकिल’ का 89वां संस्करण 6 सितंबर को सूरत में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ थीम के साथ आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य स्वस्थ और नशामुक्त युवाओं को प्रोत्साहित करने के माध्यम के रूप में फिटनेस, खेल और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है।
केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया इस साइक्लिंग पहल का नेतृत्व करेंगे, जिसमें गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी भी शामिल होंगे।
