कलेक्टर खंडवा ऋषभ गुप्ता बुधवार को ओंकारेश्वर आए ओंकारेश्वर में सिंहस्थ के मद्दे नजर किए जा रहे निर्माण कार्यों निरीक्षण किया मौके पर जाकर समीक्षा की और निर्देशित किया कलेक्टर महोदय के साथ पुलिस अधीक्षक अगम जैन एसडीएम पंकज वर्मा तहसीलदार उदय मंडलोई सीएमओ मोनिका पारदी एवंके कार्यों अन्य अधिकारी भी थे कलेक्टर महोदय ने मंदिर जाकर जूना महल और मंदिर के कैंपस में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की झूला पुल के समकक्ष बन रहे नए झूला पुल के नींव में चल रहे कार्यों का अवलोकन किया ।
वर्तमान झूला पुल के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया
ब्रम्हपुरी घाट के विस्तारीकरण का अवलोकन किया वहीं पिछला घाट के कार्य की समीक्षा की सिंहस्थ को लेकर किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी अधिकारियों से समीक्षा की एवं निर्देशित किया ओंकारेश्वर से मोटक्का के बीच बन रहे फोर लाइन रोड का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी लेकर समीक्षा डिवाइडर के लिए निर्देशित किया ।
कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने नगर पंचायत हाल में बैठक आहूत की जिसमें 15 लोगों की समिति के सदस्यों को आमंत्रित किया तथा नगर परिषद के पार्षदों को अध्यक्ष को भी आमंत्रित किया था किंतु अधिकांश लोग बाहर होने से बैठक में उपस्थिति कम रहने के कारण बैठक को आगे बढ़ा दिया गया है बैठक अगले शुक्रवार को नगर पंचायत में होगी जिसमें 2028 के सिंहस्थ को लेकर चर्चा की जाएगी।
