असहाय दिव्यांग महिला गीता बाई को मिला वन करुणा आश्रम में मिला सहारा

बागली: मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए ग्राम गुराडदा की दिव्यांग एवं असहाय महिला गीता बाई को समाज सेवियों की मदद से करुणा वन सेवा आश्रम पहुंचाया । मानवता के इस कार्य में स्थानी लोगों ने सहयोग किया प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम गुराडदा निवासी धन्ना लाल महाराज, रंजीत दरबार एवं रतनपुर निवासी भारत भाटी को जब गीता बाई की असहाय(दिव्यांग) स्थिति के बारे में पता चला, तो उन्होंने करुणा वन सेवा आश्रम में वृद्धों एवं ऐसे जरूरतमंद लोगों की सेवा किए जाने की जानकारी प्राप्त की, जिनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। इसके बाद उन्होंने पिपरी निवासी समाजसेवी एवं मां नर्मदा भक्त गिरधर गुप्ता को मोबाइल पर गीता बाई की स्थिति से अवगत कराया।
मामले की जानकारी मिलते ही गिरधर गुप्ता ने तुरंत आश्रम के सदस्यों को सूचित किया।इस संबंध मेंअन्य लोगों से चर्चा कर गीता बाई से संपर्क किया गया। उनकी सहमति मिलने के बाद उन्हें चंद्र केश्वर महादेव मंदिर परिसर में संचालित करुणा वन सेवा आश्रम ले जाया गया, जहां अब उनकी देखभाल और सेवा की व्यवस्था की जाएगी।
वर्तमान में आश्रम में लगभग 77 ऐसे वृद्ध महिला एवं पुरुषों की सेवा की जा रही है, जिन्हें देखभाल और सहारे की आवश्यकता है।

Next Post

नरयावली क्षेत्र में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता यात्रा का स्वागत, जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा

Wed Oct 14 , 2026
सागर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता यात्रा का बुधवार को सागर के नरयावली विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, धर्मप्रेमी और क्षेत्रवासी शामिल हुए। विधायक इंजी. प्रदीप लारिया भी यात्रा […]

You May Like

Play sound