बागेश्वर धाम में सांसद वीडी शर्मा ने किया हवन-पूजन

छतरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर खजुराहो लोकसभा सांसद वीडी शर्मा ने बुधवार को पावन तीर्थ श्री बागेश्वर धाम पहुंचकर विशेष पूजा-अनुष्ठान एवं हवन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।

आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में 12 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा द्वादशाक्षरी मंत्रोच्चार के साथ हवन-आहुति दी गई। धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से देश की समृद्धि, विकास और जनकल्याण की भी प्रार्थना की गई। कार्यक्रम का आयोजन मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया गया।

इस अवसर पर सांसद वीडी शर्मा ने 12 कन्याओं को भोजन कराया और उन्हें पुस्तकें भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में बीते 12 वर्ष आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित भारत के स्वर्णिम कालखंड के रूप में स्थापित हुए हैं।

सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि देश ने इन वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सभी से सहभागी बनने का आह्वान किया।

Next Post

कांग्रेस का सियासी उपवास: लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प

Wed Jun 10 , 2026
भोपाल। राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में भोपाल में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिवसीय उपवास और धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं […]

You May Like