कांग्रेस का सियासी उपवास: लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प

भोपाल। राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में भोपाल में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिवसीय उपवास और धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह सहित कई विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने नामांकन निरस्त किए जाने को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ बताते हुए भाजपा सरकार पर राजनीतिक षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया।

नेताओं ने कहा कि यह लड़ाई केवल एक उम्मीदवार के नामांकन की नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और चुनावी परंपराओं की रक्षा की है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि न्याय मिलने तक पार्टी संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेगी।

Next Post

राज्यसभा चुनाव: मीनाक्षी के नामांकन पर सस्पेंस, आज शाम या कल सुबह तक आ सकता है चुनाव आयोग का फैसला

Wed Jun 10 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त किए जाने के बाद मामला अब भारत निर्वाचन आयोग के पाले में है। कांग्रेस की शिकायत पर निर्वाचन आयोग अपने लीगल सेल और वरिष्ठ कानूनी विशेषज्ञों से परामर्श कर रहा है। सूत्रों के अनुसार आयोग इस मामले […]

You May Like