मप्र में कहीं बादल छाये तो कहीं बूंदा -बांदी 

भोपाल, पिछले महीने पश्चिमी विक्षोभ के बनने के बाद से मध्यप्रदेश के मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। राज्य के कई जिलों में विगत 2 -3 दिन से तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हो रही है। जबकि उन्हेंल-गरोठ और सागर में ओले भी गिरे हैं। कई जिलों में मौसम के बदलाव से उमस और गर्मी भी बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, रायसेन, सीहोर, बालाघाट और ग्वालियर में हलकी बारिश या बूंदाबांदी हुई। भोपाल समते कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहे । शाम होते ही बूंदाबांदी होने लगी। इसी प्रकार जबलपुर, बालाघाट, मंडला, बैतूल,डिंडौरी, छिंदवाड़ा, मंडला, सिवनी और उमरिया कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बादल छाये रहे।

यहाँ ऑरेंज अलर्ट

नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर जिलों में ओलावृष्टि और आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट किया गया है, जबकि वहीं, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा जिलों में आंधी-बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है।

यहाँ येलो अलर्ट

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर जिलों में गरज-चमक की बारिश का येलो अलर्ट है। ऐसे ही सहित कई शहरों में बारिश का असर देखने को मिला था।

Next Post

यादव कल श्री अनंतपुर ट्रस्ट जाएंगे, मोदी के प्रस्तावित भ्रमण की तैयारियों का करेंगे अवलोकन

Thu Apr 3 , 2025
भोपाल, 03 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल अशोकनगर जिले की तहसील ईसागढ़ की ग्राम पंचायत आनंदपुर स्थित श्री आनंदपुर ट्रस्ट जाएंगे। वे वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 अप्रैल के प्रस्तावित भ्रमण की तैयारियों का अवलोकन करेंगे। आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव कल दोपहर 12.40 […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।