यादव कल श्री अनंतपुर ट्रस्ट जाएंगे, मोदी के प्रस्तावित भ्रमण की तैयारियों का करेंगे अवलोकन

भोपाल, 03 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल अशोकनगर जिले की तहसील ईसागढ़ की ग्राम पंचायत आनंदपुर स्थित श्री आनंदपुर ट्रस्ट जाएंगे। वे वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 अप्रैल के प्रस्तावित भ्रमण की तैयारियों का अवलोकन करेंगे।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव कल दोपहर 12.40 बजे हेलीकॉप्टर से दतिया जिले से प्रस्थान कर दोपहर 01.10 बजे आनंदपुर ट्रस्ट हेलीपेड जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री आनंदपुर ट्रस्ट में प्रधानमंत्री श्री मोदी के 11 अप्रैल को प्रस्तावित भ्रमण की तैयारियों का अवलोकन करेगें। तत्पश्चात दोपहर 02 बजे आनंदपुर ट्रस्ट हेलीपेड से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगें।

 

Next Post

सरकार की नजर वक्फ की संपत्ति पर: हुसैन

Thu Apr 3 , 2025
नयी दिल्ली 03 अप्रैल (वार्ता) राज्यसभा में गुरुवार को वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोंकझोंक हुयी। कांग्रेस के सैयद नासिर हुसैन ने केन्द्र में सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर देश में ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुये कहा कि सरकार यह […]

You May Like