
सिंगरौली। जिला मुख्यालय बैढ़न के समीपी गनियारी बस्ती के एक निजी विद्यालय के सामने गुरूवार की रात करीब 8:15 बजे अचानक बिजली के खम्भे में आग लग गई। स्थानीय जनों के सक्र्रियता से किसी भी प्रकार की जन एवं धन हानि नही हुई।
जानकारी के अनुसार गनियारी बस्ती के आदर्श जिनिश स्कूल के सामने बिजली खम्भा में शॉट-सर्किट होने के कारण अचानक धू-धूकर जलने लगा। आसपास के लोग तत्काल इसकी सूचना एमपीईबी को सूचना दी गई। करीब आधा घंटा बाद एमपीईबी अमला पहुंचा और बिजली आपूर्ति ठीक करने में लग गया। प्रत्यदर्शी नरेन्द्र तिवारी बताते हैं कि आग जैसे ही लगी, एमपीईबी को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई।
