मां बगलामुखी मंदिर में निरंतर 24 घंटे चल रहे हवन, ऑनलाइन हो रही बुकिंग

नलखेड़ा। मध्य प्रदेश के नलखेड़ा में शारदीय नवरात्रि पर्व पर विश्व प्रसिद्व मां बगलामुखी मंदिर में शक्ति की भक्ति का दौर जारी है. नवरात्र के दूसरे दिन मंगलवार मां के दरबार में मत्था टेककर सुख समृद्धि की कामना की. सुबह से लेकर रात तक दर्शनों का दौर चलता रहा.दर्शनार्थियों द्वारा मंदिर पर हवन अनुष्ठान भी किए जा रहे हैं. मां पीतांबरा के दर्शन, पूजन को भक्तों की आस्था का मेला लग रहा है. मंदिर क्षेत्र में मंत्रोच्चार, जाप, तप, हवन, अनुष्ठान का सिलसिला चल रहा है.

मंदिर प्रांगण में लगभग एक हजार से अधिक हवन हुए. आने वाले दिनों में और भी अधिक हवन होने का अनुमान है. यह स्थल तंत्र की क्रियाओं से जाना जाता है. मंदिर परिसर में 123 हवन कुंड है. जिसमें आम भक्त और वीवीआईपी भक्त भी अपनी हवन कुंड में आहुति देते है. अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए किए जाने वाले हवन में पीली सरसों, हल्दी, कमल गट्टा, तिल, जौं, घी, नारियल व और भी कई तरह की औषधियों आदि से हवन किया जाता है. शुजालपुर से आए भक्त हर्षित महेश्वरी ने बताया कि यहां हर मनोकामना पूर्ण होती है.देश विदेश से आए भक्तों द्वारा अपनी मनोकामना पूर्ण करने को लेकर माता मंदिर पर हवन अनुष्ठान करते हैं और माता के दरबार में उनकी मनोकामना पूर्ण भी हो जाती है. वहीं संध्याकालीन आरती में भक्तों का जनसेलाभ उमर रहा.

नगरवासियों को मिली जाम से निजात

नवरात्रि में मां बगलामुखी मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों के चार वाहनों की वजह से नगर के प्रवेश द्वार लखुंदर नदी से लगाकर मां बगलामुखी मंदिर चौराहा तक पल पल जाम लगता रहता था, लेकिन प्रशासन में बैठे अधिकारियों द्वारा इस वर्ष उज्जैन इंदौर शाजापुर से आने वाले दर्शनार्थियों के लिए लखुंदर नदी के किनारे स्थित रास्ते से सीधे भारत माता स्कूल के सामने यात्री निवास एवं सेवा सदन के पास स्थित ग्राउंड पर पार्किंग की व्यवस्था की गई. वहीं छापीहेड़ा, जीरापुर राजगढ़ से आने वाले वाहनों के लिए पीतांबरा कॉलोनी के पास स्थित ग्राउंड पर वाहन पार्किंग स्थल बनाया गया. जिसके चलते नगर में शारदीय नवरात्रि के दिनों लगाते रहते जाम से निजात मिल गई.

Next Post

दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार कर रही मोदी सरकार

Thu Sep 25 , 2025
शाजापुर। सेवा पखवाड़े और दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर आयोजित प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी में प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मोदी सरकार अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को आगे लाकर उपाध्याय के सपनों को साकार कर रही है. उन्होंने कहा कि समाज संस्कारों से जीवित है और हर […]

You May Like