
सीधी। जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चमरौंहा में रविवार दोपहर करीब 4 बजे एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ने सवारियों से भरे एक ऑटो
ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे करीब 14 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी घायल अमिलिया थाना क्षेत्र के कोरौली कला अंतर्गत ग्राम परसोना के निवासी हैं। ये लोग अमिलिया में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने जा रहे थे। इसी दौरान चमरौंहा के पास यह हादसा हो गया। हादसे में चार से पांच छोटे बच्चे भी घायल हुए हैं, हालांकि कई लोगों को मामूली चोटें आईं, जो प्राथमिक उपचार के बाद अपने घर लौट गए। स्थानीय लोगों के अनुसार अमिलिया ग्राम पंचायत में हर सप्ताह लगने वाले बाजार के कारण क्षेत्र में काफी भीड़भाड़ रहती है। आसपास के कई गांवों के लोग बड़ी संख्या में यहां खरीदारी के लिए आते हैं, जिससे यातायात का दबाव बढ़ जाता है ।इस दुर्घटना के पीछे दो प्रमुख कारण सामने आ रहे हैं। पहला ऑटो क्रमांक एमपी 53 जेडबी 9199 में सवारी क्षमता से अधिक लोगों को बैठाया गया था, जिससे संतुलन और सुरक्षा दोनों प्रभावित हुए। दूसरा रेत लोड हाईवे हाईवा क्रमांक यूपी 63 एटी 5822 की तेज रफ्तार और कथित ओवरलोडिंग भी हादसे का बड़ा कारण बनी।
यह सड़क हादसे में घायल-
सड़क हादसे के घायलों में आटो चालक राम अभिलाष केवट पिता दन्ना केवट उम्र 24 वर्ष निवासी परसौना एवं आटो सवार सोनू केवट पति कंधई केवट उम्र 30 वर्ष,
उर्मिला केवट पति राजेश केवट उम्र 35 वर्ष, गंगोत्री केवट पति ज्ञानेन्द्र केवट उम्र 35 वर्ष, कपसी केवट पति रामखेलावन केवट उम्र 60 वर्ष, सोनू केवट पति पिंटू केवट उम्र 30 वर्ष, कुसुमकली केवट पति विमलेश केवट उम्र 36 वर्ष, निर्मला केवट पति जगदीश केवट उम्र 32 वर्ष, दिलसुआ केवट पति मोतीलाल केवट उम्र 55 वर्ष,
प्रेमकली केवट पति महाबली केवट उम्र 52 वर्ष, सोमवती केवट पति अशोक केवट उम्र 30 वर्ष, सुनीता केवट पति रामदयाल केवट उम्र 41 वर्ष, सुनीता केवट पति उमेन्द्र केवट उम्र 30 वर्ष, अमेरिका केवट पति अंग्रेज केवट उम्र 40 वर्ष, सविता केवट पति बृहस्पति केवट उम्र 38 वर्ष सभी निवासी परसौना थाना अमिलिया शामिल हैं।
