पोस्टर विवाद: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से की पिटाई

इंदौर: लसूड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम ढाबली स्थित तीन बाणधारी खाटू श्याम बाबा मंदिर परिसर में दोपहर के वक्त उस समय अफरा-तफरी मच गई थी, जब एक युवक को सार्वजनिक स्थान से जबरन उठाकर अगवा कर लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की गई. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था.ढाबली में रहने वाले फरियादी हेमंत पिलिया ने लसूडिया थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि जब वह मंदिर परिसर में मौजूद था, तभी मनोज उर्फ बब्लू यादव, पियूष दुबे, पवन यादव, रविन्द्र सिंह राणा और देवेन्द्र यादव वहां पहुंचे.

सभी ने मिलकर पहले गाली-गलौज की, फिर युवक को जबरन पकड़कर अपने साथ ले गए और रास्ते में उसके साथ लाठी-डंडों व हाथ-मुक्कों से मारपीट की. मामले में थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी मनमुटाव से जुड़ा सामने आया है. मंदिर परिसर में लगाए गए कुछ पोस्टर दूसरे पक्ष को नागवार गुजरे, इसी को लेकर विवाद बढ़ा और वारदात हुई. पुलिस ने फरियादी के बयान दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

महाशिवरात्रि मेला आज से शुरु देवगुराडिया क्षेत्र में ट्रैफिक डायवर्ट

Sat Feb 14 , 2026
इंदौर:महाशिवरात्रि पर्व के दौरान देवगुराडिया शिव मंदिर में भारी भीड़ को देखते हुए शनिवार से 16 फरवरी तक तीन दिवसीय मेले के समय यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है. बायपास ब्रिज से देवगुराडिया मंदिर नेमावर रोड की ओर जाने वाला यातायात डायवर्ट रहेगा. नेमावर रोड जाने वाले वाहन चालक पत्थर […]

You May Like