पंचांग 08 अप्रैल 2025:-
रा.मि. 18 संवत् 2082 चैत्र शुक्ल एकादशी भौमवासरे रात 11/4, आश्लेषा नक्षत्रे दिन 10/18, शूल योगे रात 8/11, वणिज करणे सू.उ. 5/47 सू.अ. 6/13, चन्द्रचार कर्क दिन 10/18 से सिंह, पर्व- कामदा एकादशी व्रत, शु.रा. 5,7,8,11,12,3 अ.रा. 6,9,10,1,2,4 शुभांक- 7,9,3.
——————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है- मंगलवार 08 अप्रैल 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी. व्यापार व्यवसाय में वृद्धि होगी. राजनैतिक लाभ का योग है. वर्ष के मध्य में व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा. आय के अन्य स्त्रातों में वृद्धि होगी. पूर्व निर्धारित कार्यो मेंसफलता मिलेगी. मन प्रसन्न रहेगा. वर्ष के अन्त में अनावश्यक विवाद से मन खिन्न रह सकता है. स्थान परिवर्तन का योग है.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को व्यवसाय में वृद्धि होगी. राजनैतिक लाभ का योग है. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को पूर्व निर्धारित कार्यो में सफलता के योग है. कर्क राशि के व्यक्तियों को परिश्रम करना होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को यात्रायें अधिक करना होगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को परिश्रम करना होगा. प्रवास में परेशानी का अनुभव करेंगे. मकर और कुंभ राशि केव्यक्तियों को स्थान परिवर्तन का योग है. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को साहस और पराक्रम बढेगा.
——————————————————–
आज का भविष्य: मंगलवार 08 अप्रैल 2025
आज जन्म लिये बालक का फल –
आज जन्म लिया बालक सन्दर, सुशील, चंचल और आकर्षित व्यक्तित्व का होगा, अपने माता पिता का ध्यान रखेगा, स्वास्थ्य से चंचल और उग्र होगा, अपने मनमर्जी का मालिक होगा, व्यवसाय आदि में कार्यो में अच्छी रूचि रहेगी.
——————————————————–
मेष- कामकाज पूरा होगा, कोर्ट कचहरी आदि के कार्यो में संलग्नता रहेगी, व्यवसाय व खरीदी के कार्यो में सतर्कता बांछनीय, सम्मान मिलेगा.
वृषभ- कुटुम्बियों से सुख एवं सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, निजी दायित्वों की पूर्ति होगी, शुभ संदेशप्राप्त होने का योग .
मिथुन- नये वाहन का सुख मिलेगा, पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी रहेगी, उत्साह बढ़ेगा, पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी.
कर्क- लेखनादि कार्यो में सफलता मिलेगी, मन में उत्साह बना रहेगा, वाद-विवाद से बचें, परिश्रम अधिक करना पड़ेगा, यश मिलेगा.
सिंह- नया काम बनेगा, किसी तरह की चोट-मोच आदि से बचें, मांगलिक कार्य की ओर रूझान रहेगी, लेनदेन में लापरवाही से हानि होगी.
कन्या- शत्रुओं पर विजय मिलेगी, दूर गये मित्र के सम्बन्ध में समाचार प्राप्त होगा, आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा.
तुला- प्रतियोगी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की संभावना, आरोप प्रत्यारोप से बचें, पारिवारिक चिन्ता रहेगी, मित्र वर्ग आपकी भरपूर मदद करेंगे.
वृश्चिक- कोई महत्वपूर्ण समस्या दूर होगी, व्यापार लाभदायक रहेगा, खर्च की अधिकता होगी, बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है.
धनु- राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, नौकरी में लाभ प्राप्त होगा, अनावश्यक विवाद को टालना हितकर रहेगा, साहस संयम से काम करें.
मकर- लाभकारी प्रस्ताव मिलेंगे, कोई आपसी व्यक्ति आपको भ्रमित कर सकता है, परिवर्तन के योग हैं, सामाजिक प्रतिष्ठा बनी रहेगी.
कुम्भ- अनावश्यक कार्यो में समय नष्ट होगा, किन्तु आपकी सूझबझ और सतर्कता से काम सम्हल जायेगा, कोई रूका कार्य बनेगा, शुभ सूचना मिलेगी.
मीन- सकारात्मक सोच से मामले सुलझेंगे, किसी मांगलिक कार्य में आपकी उपस्थिति सुखद रहेगी, कोर्ट कचहरी के कार्यो में सफलता मिलेगी.
——————————————————–
व्यापार-भविष्य:
चैत्र शुक्ल एकादशी को आश्लेषा नक्षत्र के से सोना, चांदी, धातु, आदि गेहॅू, जौ, मटर, ज्वार, में मंदी होगी, गुड़, खांड़, शक्कर, अलसी, पारा, हींग, में तेजी होगी. भाग्यांक 1408 है.
——————————————————–
