मुंबई, 18 नवंबर (वार्ता) बॉलीवुड के एशन स्टार टाइगर श्राफ निर्देशक राम माधवानी की स्पिरिचुअल एक्शन थ्रिलर में काम करते नजर आ सकते हैं।
बॉलीवुड में चर्चा है कि टाइगर श्रॉफ फिल्म नीरजा के निर्देशक राम माधवानी और निर्माता महावीर जैन की स्पिरिचुअल एक्शन थ्रिलर में लीड रोल में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ इस फिल्म में बिल्कुल नए, कभी न देखे गए अवतार में दिखाई देंगे। राम माधवानी द्वारा निर्देशित और महावीर जैन फिल्म्स व राम माधवानी फिल्म्स द्वारा निर्मित यह एक स्पिरिचुअल एक्शन थ्रिलर है, जो भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं देखा गया।
कहा जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ इस फिल्म के लिये काफी तैयारी करेंगे। इस फिल्म की शूटिंग 2026 में शुरू हो सकती है।टाइगर श्रॉफ इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
Next Post
मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर माडवी हिड़मा समेत छह नक्सली ढेर
Tue Nov 18 , 2025
बीजापुर: छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां घने जंगलों में हुई मुठभेड़ में देश का मोस्ट वांटेड नक्सली कमांडर माडवी हिड़मा उसकी दूसरी पत्नी राजे उर्फ राजक्का समेत छह नक्सली ढेर हो गए। यह मुठभेड़ सुबह 6 से 7 बजे के बीच […]

You May Like
-
1 year ago
छोटी दूरी की पोत रोधी मिसाइल का सफल परीक्षण
-
1 year ago
राशिफल-पंचांग : 08 अप्रैल 2025
-
3 months ago
एमपीपीएससी इंदौर में आधुनिक कमांड कंट्रोल रूम शुरू
